Petrol Diesel Price: लगातार दूसरे दिन लगी दोनों ईंधनों में आग, जानें अपने शहर में दाम

नई दिल्ली: सऊदी अरब ने आने वाले महीनों के दौरान कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती की घोषणा की है। इससे कल डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) 1.84% से अधिक की गिरावट के साथ 53.2 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। लेकिन घरेलू बाजार (Domestic Market) में आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल (Diesel Petrol) के दाम में बढ़ोतरी हुई। आज सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमत में प्रति लीटर 25-25 पैसे की बढ़ोतरी की। दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 84.70 रुपये और डीजल 74.88 रुपये प्रति लीटर पर चला गया।
दो दिन में 50 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल
बीते बुधवार से पहले पिछले 5 दिनों से पेट्रोल के बाजार (Petrol Market) में भले ही शांति थी। लेकिन आज लगतार दूसरे दिन इसमें 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई। कल भी इतनी ही बढ़ोतरी हुई थी। इस तरह से दो दिन में ही पेट्रोल 50 पैसे महंगा हो चुका है। 5 दिन पहले भी लगातार दो ही दिन में यह 49 पैसे महंगा हो चुका है। इससे पहले बीते साल की दूसरी छमाही में भी पेट्रोल के दाम (Petrol) खूब बढ़े। देखा जाए तो बीते 10 महीने में ही इसके दाम में 14 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है।
डीजल भी हुआ 50 पैसे महंगा
कल से पहले लगातार 5 दिनों की शांति के बाद आज लगातार दूसरे दिन डीजल के दाम (Diesel Price) में भी 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। दो दिन में ही यह 50 पैसे महंगा हो चुका है। इससे पहले भी यह दो दिनों में 51 पैसे महंगा हो चुका है। देखा जाए तो पिछले 10 महीने में ही इसके दाम में 12 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 84.70 | 74.88 |
मुंबई | 91.32 | 81.60 |
चेन्नै | 87.40 | 70.19 |
कोलकाता | 86.15 | 78.47 |
नोएडा | 84.45 | 75.32 |
रांची | 83.57 | 79.24 |
बेंगलुरु | 87.56 | 78.40 |
पटना | 87.23 | 70.02 |
चंडीगढ़ | 81.56 | 74.63 |
लखनऊ | 84.36 | 75.24 |
स्रोत (आईओसी SMS)