बिहार के कई इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

नई दिल्ली/पटना। देश के कई राज्यों में सोमवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए। ये झटके असम, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 रही। भूकंप का केन्द्र सिक्कम-नेपाल बॉर्डर के पास रहा। रात 08:49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
बिहार के कई इलाकों में सोमवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए। ये झटके अररिया, किशनगंज दिघलबैंक समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। भूकंप के चलते लोग सहम गए। लोग घरों के बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप की तीव्रता का अभी पता नहीं चल पाया है। पूर्णिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
पूर्णिया समेत सीमांचल के सभी जिलों में आज भूकंप का हल्का झटका महसूस हुआ। रात के लगभग 8:51 बजे लोगों ने भूकंप का हल्का झटका महसूस किया। इसके बाद लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप से जिले में किसी तरह की नुकसान की अब तक सूचना नहीं मिली है। अभी भूकंप के कारण लोगों में डर व्याप्त हो गया है। मुंगेर में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप के झटके के बाद कई लोग अपने घरों से निकले। लगभग 9 बजे के आसपास आकस्मित भूकंप के झटके महसूस किए गए।