20 मार्च 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 20 मार्च 2021 और दिन शनिवार है। आज सूर्य का उत्तरगोल में प्रवेश हो रहा है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग सुबह से शाम तक बना हुआ है। वहीं द्विपुष्कर योग शाम से लेकर कल प्रात:काल तक है। आज शनिवार के दिन आपको शनि देव और संकटमोचन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। हनुमान जी की आराधना से शनि पीड़ा से भी राहत मिलती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: शनिवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
विशेष: सूर्य का उत्तरगोल में प्रवेश।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी 30 घंटे 05 मिनट तक, रोहिणी नक्षत्र 16 घंटे 46 मिनट तक, तत्पश्चात् मृगसिरा नक्षत्र प्रीति योग 11 घंटे 57 मिनट तक, तत्पश्चात् आयुष्मान योग वृष में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 25 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 32 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त आज देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक।
द्विपुष्कर योग: आज शाम 04 बजकर 46 मिनट से अगले दिन प्रात: 06 बजकर 24 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: आज सुबह 06 बजकर 25 मिनट से शाम 04 बजकर 46 मिनट तक।
अमृत काल: आज दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से दोपहर 02 बजकर 58 मिनट तक।
अमृत सिद्धि योग: आज सुबह 06 बजकर 25 मिनट से शाम 04 बजकर 46 मिनट तक।
रवि योग: आज सुबह 06 बजकर 25 मिनट से शाम 04 बजकर 46 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 18 मिनट तक।
आज फाल्गुन शुक्ल सप्तमी है। आज शनिवार के दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंगबाण, हनुमान जी के मन्त्रों का जाप, शनि चालीसा और शनि देव के मंत्रों का जप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।