यूथ कलाकारों ने जागरण में किया ऐसा कीर्तन, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो को देख बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं। वीडियो यूथ को जागरूक करने वाला है। इस वीडियो के माध्यम से वन सेवा अधिकारी ने एक संदेश सोशल मीडिया पर शेयर करने की कोशिश है। इसमें इंजिनयरिंग छात्रों की एग्जाम से एक दिन पूर्व क्या स्थिति होती है। वीडियो के माध्यम से उसे दर्शाया गया है। हालांकि, यह एक व्यंग्य है। इसे धार्मिक आस्था के साथ जोड़कर नहीं देखना चाहिए। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किसी किसी जगह पर जागरण किया जा रहा है। इस जागरण में कीर्तन मंडली भी आई है। इस मौके पर कीर्तन-भजन किया जा रहा है।
इस दौरान एक पल ऐसा भी आता है। जब कीर्तन करने वाले मंडली के सदस्य भावनाओं में ऐसे बहने लगते हैं, जिसे देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इस मंडली में एक सदस्य के बाल बहुत बड़े हैं और जब वह झूम झूम कर यंत्रों को बजाने की कोशिश करता है, तो उसके बाल हवा में लहराने लगते हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक अन्य व्यक्ति वाद्य यंत्र को उछल-उछल कर बजा रहा है। जबकि, मंडली के प्रमुख स्पीकर के सामने जोर-जोर से चिल्लाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, ढोलक वादक पर इसका विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है, लेकिन अन्य सदस्यों पर इसका प्रभाव देखा जा सकता है और वह झूम झूम कर कीर्तन रहे हैं।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी धर्मवीर मीणा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद और कमेंट किया है।